डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति व ओडीओपी की बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टे्रट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति व ओडीओपी की बैठक सम्पन्न हुई। औद्योगिक आस्थान में काफी गंदगी रहती है। उद्योग संचलन में समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए डीएम ने नगर मजिस्टे्रट व नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद समन्वय स्थापित कर सफाई में सहयोग करने के निर्देश दिये। सभी उद्यमी निर्माता, स्थानीय स्तर पर भी जरदोजी उत्पादों की बिक्री हेतु प्रयाय करें, ताकि फुटकर के्रता के माध्यम से राजस्व प्राप्त हो व जिले का नाम रोशन हो। मार्च २०२४ को सब्सिडी के लिए प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा चुका है। स्वीकृत होने पर मेसर्स एसआर विग फर्म को ऋण द्वितीय किश्त एसबीआई फतेहगढ़ द्वारा प्रदान की जायेगी। डीएम ने उद्यमी को सहयोग करने हेतु एसबीआई के प्रबंधक को प्रेरित किया। रामकिशोर शाक्य का ऋण आवेदन एसबीआई फतेहगढ़ के पास लंबित है। बैंक को ऋण देने हेतु पर्याप्त आधार नहीं प्राप्त हुआ है। डीएम एक सप्ताह में प्रकरण सुलझाने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत ५७ ऋण आवेदन बंैक शाखाओं को प्रेषित है। २३ प्रकरण स्वीकृत है। डीएम ने कहा कि स्वीकृत ऋणों के लिए कारणों को उल्लेख अवश्य करें। दस लाख के ऋण हेतु बैंक बिना गारंटर ऋण नहीं देते। यह नियमों का उल्लंघन है। बैंक सुधार करें, अन्यथा उच्चाधिकारियों को सूचित किया जायेगा। रेलवे रोड की स्थिति न सुधरने के कारण पता लगाने हेतु नगर मजिस्टे्रट व नगर पालिका ईओ को निर्देशित किया। स्थिति सुधारने के लिए बजट हेतु शासन को लिखने हेतु डीएम ने कहा। इस दौरान संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा नेता मुकेश गुप्ता, मनोज मिश्रा, अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *