जनपद स्तरीय वॉलीबाल बालक ट्रायल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला स्तरीय वॉलीबाल अंडर-14, 17 एवं 19 टीम बालक का ट्रायल सलेक्शन संयोजक प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह के द्वारा स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में सम्पन्न हुआ। जिला क्रीड़ा प्रभारी अतुल दास की मौजूदगी में चयन किया गया। शुभारम्भ जिला कोषाध्यक्ष प्रधानाचार्य विनीत चौहान ने किया। ट्रायल के दौरान कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कालेज शुकुरुल्लापुर, गंगापार महात्मा गांधी इंटर कालेज राजेपुर, स्वामी रामप्रकाश इंटर कालेज तिराह मुरहास, मोहन लाल शुक्ला इंटर कालेज, जवाहर लाल नेहरु इंटर कालेज तथा अन्य कई माध्यमिक विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मण्डल में इंजाज अहमद सिद्दीकी, देवेन्द्र चौहान, प्रशुभ गुप्ता, अभिषेक अवस्थी, सतेन्द्र सिंह मौजूद रहे। जिला क्रीड़ाधिकारी अतुल दास ने सभी खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *