समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय कृमि दिवस जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए जिले में 10 फरवरी को कृमि मुक्ति अभियान चलाया जाएगा तथा 14 फरवरी को छूटे हुए बच्चों का माप उप राउंड चलाया जाएगा।इस आशय की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र कुमार ने दी। डी.सी.पी.एम अमित कुमार ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के उत्तरदायित्व के बारे में विस्तार से चर्चा की।आर.के.एस के कंसल्टेंट सतीश कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि जिले के एक वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को,सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रो पर 10 फरवरी कृमि मुक्ति टैबलेट (एल्बेंडाजोल ) खिलाई जाएगी तथा जो बच्चे इस दिन दवा खाने से छूट जाएंगे उन्हें 14 फरवरी को मापअप दिवस को टैबलेट खिलाई जाएगी।कोई भी बच्चा छुटने न पाए,इसके लिए आशा द्वारा स्कूल न जाने वाले तथा भट्टे,मलिन बस्तियों आदि में रहने वाले बच्चों की भ्रमण करके सूची बनाई गई है तथा कृमि मुक्ति दिवस के दिन आशा द्वारा सभी बच्चों प्रेरित करके आंगनबाड़ी केंद्र पर लाकर कृमि मुक्ति टैबलेट खिलाएगी।जिला कार्यक्रम प्रबंधक राम प्रकाश पटेल ने बताया कि जिन बच्चों के पेट में कीड़े होते हैं उनको एनीमिया,कुपोषण तथा अन्य संक्रमण हो जाते हैं जिससे उनके स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ता है।साथ ही बताया कि एक वर्ष से दो वर्ष तक के बच्चों को आधी टैबलेट दी जाएगी तथा यह टैबलेट दो चम्मच के बीच में रखकर चूरा करके पानी में मिलाकर खिलाई जाएगी।उन्होंने बताया कि दो से तीन वर्ष तक के बच्चों को भी दो चम्मच में बीच में रखकर तोड़कर खिलाई जाएगी और तीन वर्ष से 19 तक के बच्चों को एक टैबलेट संपूर्ण खिलाई जाएगी।इस जनपदीय कार्यशाला में डी.टी.ओ डॉ संदीप शुक्ला अर्बन नोडल डॉ.वी.पी. त्रिपाठी,डी.एच.इ.आईं.ओ. डी. पी.सिंह,अर्बन कोऑर्डिनेटर सुशील वर्मा तथा जिले के सभी ब्लॉक से आए चिकित्सा अधीक्षकों ने प्रतिभाग किया।
राष्ट्रीय कृमि दिवस पर किया गया जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
