जिलाधिकारी व एसपी ने किया जेलों का निरीक्षण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला एवं केंद्रीय कारागारों का निरीक्षण किया। इस दौरान आला अधिकारियों ने बैरिकों में जाकर बंदियों से उनकी समस्याओं को जाना।
शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जिला कारागार एवं केंद्रीय कारागार पहुंचकर बंदियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। आला अधिकारियों ने जेलों के चिकित्सालय, पुरुष एवं महिला बंदियों की बैरिकों में जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल में निरूद्ध बन्दियों के भोजन, स्वास्थ्य व्यवस्था, साफ.-सफाई आदि को चेक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *