जिला आयुष समिति की बैठक में डीपीएम के न आने से जिलाधिकारी नाराज

होम्योपैथिक चिकित्सालयों की व्यवस्था सुधारने के डीएचओ को दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
जिलाधिकारी वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में जिला आयुष समिति की मासिक बैठक विकास भवन के सभागार में आयोजित की गयी।
जिलाधिकारी ने लगाये गये 29 कैंप की सूची के विषय में पूछा, तो उन्हें प्राप्त न हो सकी। जो भी कैंप मार्च में आयोजित हों, उनका प्रचार-प्रसार 15 दिन पूर्व करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। योग प्रशिक्षक द्वारा दिये गये प्रशिक्षण के पश्चात उसके प्रभाव को भी लिखित रुप से बतायें। योग प्रशिक्षक का मानदेय 27000/-व योग सहायक का मानदेय 10000/-है। सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।

डीपीएम के न आने पर जिलाधिकारी नाराज हुए। सभी संबंधित अधिकारियों को सभी कैंप की सूची प्रदान करने के निर्देश जिलाधिारी ने दिये। समिति के अधिकारियों द्वारा सत्यापन के उपरांत ही मानदेय दिया जायेगा। आयुर्वेदिक व यूनानी चिकित्सा विभाग में फर्रुखाबाद में कुल 19 डाक्टर है। यूपीपीसीएल बताये कि क्या होम्योपैथिक अस्पताल का निर्माण कार्य जारी है। इसकी जांच एसडीएम करेंग व रिपोर्ट देंगे। समिति शासनादेश के अनुसार ही कार्य करेगी। व्यय की सत्यता की जांचोपरान्त सीएमओ को प्रमाणन के निर्दे दिय। समिति की बैठक प्रतिमाह होती है। होम्पयोपैथिक अस्पताल जिले में 19 हैं। होम्योपैथिक चिकित्सालयों में लाखों रुपये व्यय होने के बाद भी प्रतिमाह मात्र 842 रोगियों को ही देखा जा रहा है। चिकित्सक समय पर नहीं आते हैं। डीएचओ को निरीक्षण व व्यवस्था सुधारन के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। बैठक में संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *