खाद्य विभाग की कार्यवाही से असंतुष्ट दिखे जिलाधिकारी

जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारियों को स्पष्टीकरण देकर तलब करने के दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0 के0 सिंह की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की उपस्थिति में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय कमेटी की त्रैमासिक वैठक का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा खाद्य विभाग द्वारा लिए गए नमूनों पर समय से कार्यवाही न होने पर नाराजगी जताई व निर्देशित किया इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारियों को चिन्हित कर स्पष्टीकरण तलब किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि खाद्य विभाग द्वारा प्रस्तुत कृत कार्यवाही की रिपोर्ट में वाद संख्या भी अंकित की जाये। औषधि निरीक्षक रजत कुमार द्वारा जो भी मेडिकल स्टोर व हॉस्पिटल की जाँच/कार्यवाही की जाती है उसकी कोई भी आख्या जिलाधिकारी को प्रस्तुत नहीं की जा रही है पूछने पर बताया कि ऐसी कोई नियमावली नहीं है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई व उनके प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर जानकारी लेने के निर्देश दिए गए। मिडडे मील के 17 नमूने अधोमानक पाये गये थे जिस पर बीएसए को पत्र लिखकर कार्यवाही के निर्देश दिए गए। खाद्य विभाग को खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थो के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गए और कहा कि कार्यवाही दिखनी चाहिए। जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि खाद्य विभाग द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन समुचित रूप से नहीं किया जा रहा है। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुभाष चंद्र प्रजापति व संवंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *