फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0 के0 सिंह की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग विकास की बैैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित गाँवों की कार्ययोजना अनुमोदन के लिए रखी गई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी मेजर प्रोजेक्ट का स्थलीय निरीक्षण कर सुनिश्चित किया जाये कि प्रोजेक्ट उचित है या नहीं। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी बैठकों का कार्यवृत्त जारी किया जाये।
कार्यों में देरी होने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई व स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गये। जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि एक सप्ताह में सभी कार्यवाही कर दोबारा वैठक आयोजित करायें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
