फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कलेक्ट्रेट सभागार में अतिक्रमण हटाये जाने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
अपर जिलाधिकारी सुभाषचंद्र प्रजापति ने बताया कि सडक़ें चलने के लिए हैं। अतिक्रमण अपराध एवं गैरकानूनी है। सडक़ों का उपयोग पार्किंग एवं अन्य कार्यों के लिए न करें। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी व नोटिस देने के उपरान्त अतिक्रमण हटा दिया जायेगा। तडक़े सबरे या रात्रि में वीडियोग्राफी व फोटग्राफी होगी। दूकानें खुलने के बाद पुन: वीडियोग्राफी करने के बाद अतिक्रमण की अवस्था स्पष्ट हो जायेगी। नोटिस दो प्रति में होगा। उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार अतिक्रमण हटेगा। अतिक्रमण लाल रंग से चिंहित किया जायेगा। उचित स्थान पर वेडिंग जोन बनाकर अतिक्रमणकारियों को शिफ्ट किया जा सकता है। अतिक्रमण हटाने के बाद यदि ध्यान न दिया गया, तो पुन: अधिक बुरी अवस्था में अतिक्रमण हो सकता है। अपेक्षित स्थान पर कर्व स्टोन लगाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। ताकि अतिक्रमण विस्तारित न हो। नेहरु रोड व लिंजीगंज में अतिक्रमण हटाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। नेशनल हाईवे पर तत्काल अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा अत्यन्त कठोर कार्यवाही होगी। एनएच पर सर्विस रोड बनवायें। जहानगंज रोड पर रम्बल बना दें। सडक़ पर मार्किंग करायें। पांचाल घाट चौराहे से गंगा पुल तक अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटायें। सीओ ट्रैफिक के गैरजिम्मेदाराना कार्य से जिलाधिकारी बहुत नाराज हुए। फर्रुखाबाद में यातायात की खराब व्यवस्था से ४५ मिनट तक जिलाधिकारी रुबरु हुए। टेंपो व ई-रिक्शा बहुत खराब रुप से रफ ड्राइविंग करते हैं। नगर मजिस्ट्रेट को फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मार्ग से अतिक्रमण हटाने के निर्देश विशेषत: दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जिम्मेदार अधिकारी अपने आसपास अतिक्रमण न होने दें। बस स्टेशन रोडवेज फर्रुखाबाद व उसके बाहर अतिक्रमण हटाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।
नगर को अतिक्रमण मुक्त करने के जिलाधिकारी ने दिये निर्देश
