जिलाधिकारी ने अधीनस्थों के साथ की परिचय बैठक, दिये आवश्यक निर्देश

सभी अधिकारियों की जाँँच ऐसी हो कि प्रथम जाँँच ही अंतिम जाँँच हो-डीएम
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
नवागंतुक जिलाधिकारी डॉ0 बी0के0 सिंह कलेक्ट्रेट सभागार में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ एक परिचय बैठक आहूत की। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि आई0जी0आर0एस0 की शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप सम्यक नियमानुसार व पारदर्शी हों। शिकायतकर्ता को उसकी शिकायत के निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराई जाये। शिकायतकर्ता यदि जाँँच अधिकारी की जाँँच से संतुष्ट नहीं है तो उसकी जाँँच उच्चाधिकारी द्वारा की जाये। यदि फिर भी शिकायतकर्ता जाँँच से संतुष्ट नहीं है तो जाँँच आख्या में उसका कारण दर्ज कराया जाये। सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये कि तहसील में जनसुनवाई में समय से बैठें व कोर्ट में भी समयानुसार बैठें। पैमाइश मे वादों का निस्तारण सही एवं समयान्तर्गत किया जाये।

जनता के साथ विनम्र व्यवहार करें। सभी सूचनायें समयान्तर्गत भिजवाना सुनिश्चित करें। निर्वाचन के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। सभी अधिकारियों की जाँँच ऐसी हो कि प्रथम जाँँच ही अंतिम जाँँच हो। कार्यालयों की साफ.-सफाई समुचित रखें। कार्यालयों के सभी रिकॉर्ड दुरूस्त कर लिये जायें। किसी भी विभाग की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिये। सभी अधिकारी कार्यालय से बाहर जाने पर मूवमेंट रजिस्टर में अंकित करेें एवं सभी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करें। जिलाधिकारी ने कहा कि वह जल्द ही सभी विभागों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि जिले की सभी सीएचसी/पीएचसी का निरीक्षण कर तीन दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। अस्पताल में किसी भी मरीज को बाहर की दवा न लिखी जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सभी उप जिलाधिकारी, सभी तहसीलदार व संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *