जिलाधिकारी ने किया बघौली चीनी मिल के पेराई सत्र का उदघाटन

हरदोई , समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज डालमिया ग्रुप द्वारा संचालित बघौली शुगर मिल के पेराई सत्र का उद्घाटन विधि विधान एवं पूजन के साथ किया। पेराई सत्र उद्धघाटन के दौरान उन्होंने बैलगाड़ी व ट्रैक्टर से गन्ना लेकर आये किसानों को माला पहनाकर स्वागत किया।उन्होंने किसानों से संवाद किया तथा पर्ची व्यवस्था को भी देखा। इसके उपरांत उन्होंने क्रेशर में गन्ना डालकर गन्ना पेराई का औपचारिक उदघाटन किया। जिलाधिकारी ने बघौली चीनी मिल प्रबंधन को शुभकामनायें दी तथा कहा कि किसानों को पूरा सहयोग दिया जाये। उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाये। इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी, निधि गुप्ता, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, बघौली पूनम राठौर,ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक,हरियावा संजय सिंह,सचिव बघौली निर्भय सिंह, चीनी मिल के अध्यासी गणेश बाबू यादव,विभागाध्यक्ष तकनीकी, विभागाध्यक्ष उत्पादन के साथ चीनी मिल के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। गंगापुर (बीकापुर) चीनी मिल के इकाई प्रमुख ने जिलाधिकारी का स्वागत किया तथा विनय सिंह,वीरेन्द्र सिंह, आर.पी. सिंह,रोहित सिंह,उपेन्द्र आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *