त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 के वृहद पुनरीक्षण की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने ली बैठक

लोकतंत्र का सबसे पवित्र दस्तावेज है मतदाता सूची, घर-घर जाकर शुद्धता के साथ बी0एल0ओ0 करे सर्वेक्षण
19 अगस्त से 22 सितम्बर तक secup.nic.in पर मतदाता सूची में नाम जोडऩे हेतु कर सकते है आवेदन
मिर्जापुर, समृद्धि न्यूज। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 के वृहद पुनरीक्षण कार्य के तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सभी उप जिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर प्रारम्भ हो गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन नामावलियों पुनरीक्षण का कार्य घर घर जाकर किया जाएगा। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पुनरीक्षण कार्य में लगाए गए सभी बी0एल0ओ0 शत प्रतिशत घर घर जाकर सर्वेक्षण कर करे, ताकि मतदाता सूची शुद्धता व पारदर्शिता के साथ तैयार की जा सकें। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य में विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है, एक छोटी सी गलती सभी के लिए समस्या बन सकती है।अतएव यह सुनिश्चित किया जाए निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशो का अक्ष:रश पालने करते हुए पुनरीक्षण कार्य सम्पादित करें, किसी भी स्तर पर गलती व लापरवाही क्षम्य नही होगी। पुनरीक्षण कार्य में लगाए गए सुपरवाइजर व अन्य अधिकारी स्वंय क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी बी0एल0ओ0 किसी के घर बैठकर अथवा किसी दवाव में आकर कार्य न करें, जिन नए मतदाताओ का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाना है उसे भलीभांति परीक्षण कर ले कि उनका नाम कहीं अन्य स्थान पर न हो वह सही पात्र व्यक्ति है। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि मृतक का डाटा सही प्रकार से हो किसी सही व्यक्ति/मतदाता का नाम कटना नहीं चाहिए और गलत व्यक्ति मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुडऩा भी नही चाहिए। डीएम ने कहां कि किसी के द्वारा बल्क/इक_ा भारी संख्या में नाम जोडऩे/काटने हेतु फार्म नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में जोड़वाने हेतु 19 अगस्त से 22 सितम्बर तक बेबसाइट secup.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकता हैं। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य में लगाए गए प्रत्येक व्यक्ति की अपनी जिम्मेदारी होगी निरीक्षण व समीक्षा के दौरान उसके कार्यो को ही देखा जाएगा। किसी के द्वारा की गई शिकायत को गम्भीरता से सुनते हुए पारदर्शिता के साथ समाधान किया जाए। बैठक में बताया गया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में बी0एल0ओ0 द्वारा घर घर जाकर गणना और सर्वेक्षण एवं हस्तलिखित पाण्डुलिपि तैयार करने की अवधि 19 अगस्त से 29 अगस्त तक किया जाएगा। इसमें एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले अर्ह व्यक्तियों के नाम सम्मिलित किए जाएगें। आनलाइन आवेदन करने अवधि से 19 अगस्त से 22 सितम्बर तक, आनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों को घर घर जाकर जांच करने की अवधि 23 सितम्बर से 29 सितम्बर तक की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, उप जिलाधिकारी मडि़हान अविनाश कुमार, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल, सहायक निर्वाचन अधिकारी पं0/स्था0 के अलावा सभी तहसीलदार व खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *