समृद्धि न्यूज। हापुड़ में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर के देवर ललित नागर और जिला पंचायत सदस्य सुमित सिसौदिया ने अपने गुर्गों के साथ किसान की प्लॉटिंग पर जबरन कब्जा करने के इरादे से पहुंचकर खुलेआम फायरिंग की।
जानकारी के मुताबिक, गाडिय़ों से उतरे बदमाशों ने बिना किसी डर के गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने भागकर अपनी जान बचायी। घटना के बाद भी पुलिस अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिससे लोगों में आक्रोश है।
जमीन कब्जे को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष के देवर ने किसान पर की फायरिंग
