फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ग्रामीण युवा कल्याण जोन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ९ व १० फरवरी को झांसी में हुआ था। सब जूनियर कबड्डी में यूपीएस सलेमपुर राजेपुर की बालिकाओं ने कबड्डी में कानपुर को हराकर फाइनल जीता और जनपद का नाम जोन में रोशन किया। अब यह टीम 9, 10 व 11 मार्च को अमरोहा में होने वाली यूपी स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी। टीम के कोच विमलेश कुमार व टीम मैनेजर अंशुल कुमार ने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी। साथ ही विद्यालय के शिक्षकों ने भी खिलाडिय़ों को बधाई दी।
जनपद की बालिका खिलाडिय़ों ने जीती कबड्डी जोन प्रतियोगिता
