यूपी स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद के खिलाडिय़ों ने जीते चार मेडल

 बिशन देवी ने प्रदेश में प्राप्त किया तीसरा स्थान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। यूपी स्टेट जूनियर अंडर-23 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन प्रयागराज में सम्पन्न हुआ। 14 सितम्बर से 16 सितम्बर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। आयोजित प्रतियोगिता में जनपद की लवी राठौर ने वॉक रेस में द्वितीय स्थान पर रहते हुए मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। वहीं वॉक रेस में दूसरा मेडल विशाल बाथम ने जीता। लम्बी कूद में तृतीय मेडल शिवांकी ने प्राप्त किया। वहीं फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज कमालगंज में अध्यनरत कक्षा 12 की छात्रा बिशन देवी ने प्रदेशीय ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता जो कि प्रयागराज में संपन्न हुई में प्रतिभाग करके प्रदेश में तीसरी रैंक प्राप्त कर जनपद का नाम प्रदेश में रोशन किया है। बिशन देवी ने अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया। एक साधारण परिवार की बेटी साधारण व्यवस्थाओं से आगे बढक़र अपने मां-बाप के साथ-साथ जनपद का नाम भी देश विदेश तक पहुंचा सकती है। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह, प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश वर्मा, अध्यापक रजनीश शिवा एवं कोच सुनील कुमार पाल ने बधाई दी एवं छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *