भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल में फिर बढ़ा विवाद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने पत्र जारी कर फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता को मुख्यालय पर अस्थायी रुप से कार्य करने के लिए प्रतिनिधि नियुक्त किया है। पत्र जारी करने के बाद जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने समृद्धि न्यूज को बताया कि पिछले दिनों प्रयागराज में हुई बैठक के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता व उनके साथ नगर अध्यक्ष अजय मल्होत्रा पहुंचे थे। प्रमोद गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री के समक्ष फर्रुखाबाद की स्थिति को लेकर चर्चा की और पूर्ण रुप से जिलाध्यक्ष बनाये जाने की मांग रखी। दोनों लोगों के बीच सहमति न बन पाने के कारण प्रमोद गुप्ता ने यहां तक की यह भी कहा था, की इससे तो अच्छा है कि हम इस्तीफा देंगे। प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री ने नाराजगी जतायी थी की अभी ही इस्तीफा दे दीजिए। तब से विवादों की अटकले तेज हो गयी। यह बात जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री को पता चली तो उन्होंने वरिष्ठ नेताओं की सहमति पर प्रमोद गुप्ता के कार्य को शून्य मानते हुए फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता को मुख्यालय पर उद्योग बंधु एवं संगठन के हितों को ध्यान में रखते हुए अस्थायी रुप से प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इससे अटकले लगायी जा रही है कि आदेश अग्निहोत्री के अनुसार आगे प्रमोद गुप्ता की जगह कार्यकारी जिलाध्यक्ष रविकांत गुप्ता को बनाया जा सकता है। वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने बताया कि मेरा किसी से कोई विवाद नहीं है। आदेश अग्निहोत्री क्या कह रहे है यह उनका मत है। हम अपने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार व्यापारी हित में कार्य कर रहा हंूं। मेरे द्वारा बनाये गये पदाधिकारियों को वह तोडऩे का कार्य कर रहे है। जबकि सांसद विधायक जनता द्वारा चुने जाते है, उनके प्रतिनिधि होते है। व्यापार मण्डल में प्रतिनिधि पद नहीं होता है। जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने बताया कि कुछ विवाद की स्थिति बनी है, हम व्यापारी सब एक है। आपस में बैठकर निपटा लिया जायेगा। एक दूसरे पर टीक-टिप्पणी करना व्यापारी हित में ठीक नहीं है। इस विवाद की स्थिति से महसूस होता है भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल में फिर विवाद पुन: उत्पन्न हो गया है।
जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने रविकांत गुप्ता को बनाया प्रतिनिधि
