पिछड़ा वर्ग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष रामलडै़ते राजपूत का हुआ स्वागत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में निकट सेंट्रल जेल चौराहे स्थित बेचेलाल वर्मा के आवास पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामलड़ैते राजपूत का स्वागत किया गया। लोधी महासभा के प्रदेश महामंत्री परशुराम वर्मा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष होने के नाते व्यापारियों की समस्यायों को उठाने के लिए भरसक प्रयास करना होगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रति महीने आयोजित होने वाली उद्योग बंधु की बैठक में भी व्यापारी बंधुओं की आवाज बुलंद करें। आलू कारोबारी हरिनारायन यादव ने कहा सातनपुर मंडी में बहुत सी समस्यायें हैं उनके निराकरण के लिए सभी के सहयोग से भरसक प्रयास करें। आलोक वर्मा ने कहा उद्योग व्यापार मंडल का बहुत बड़ा दायरा है, उसमें काम करने की व बखूबी से दायित्व निभाने की जरूरत है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामलड़ैते राजपूत ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर आरबी सिंह राजपूत, महेशचंद्र राजपूत, रामगोपाल वर्मा, राजेंद्र सिंह पाल, गुड्डू सिंह यादव, बेचेलाल वर्मा, डा0 हेमचंद्र राजपूत, अजय राजपूत, डा0 धर्मेन्द्र राजपूत, रामसरकार राजपूत, विक्रांत सिंह राना, प्रवीन वर्मा, अरविन्द राजपूत, वीरेंद्र सिंह वर्मा, प्रेमपाल सिंह राजपूत, पुष्पेन्द्र राजपूत, जितेन्द्र राजपूत, सुशील कुमार वर्मा, महावीर राजपूत, राजेंद्र सिंह वर्मा, रोशन लाल राजपूत, इंद्रेश राजपूत, आनन्द लोधी, संदीप माधव, देवकीनंदन वर्मा, मलिखान सिंह राजपूत, सुरजीत सिंह राजपूत, विकास राजपूत, विमल राजपूत, अखिलेश वर्मा, मगनलाल वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *