फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना जहानगंज के अनर्गत ग्राम बंथल शाहपुर में समाज के दो युवा गुलाब सिंह लोधी और अजीत सिंह लोधी पुत्र छबिनाथ सिंह लोधी की बीते लगभग 55 दिन पूर्व निर्मम हत्या हुई थी। जिसमें पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की। जिसकी जानकारी पीडि़त परिवार ने लोधी जागृति मंच को दी। जिलाध्यक्ष मनोज राजपूत अपनी टीम के साथ पीडि़त परिवार से मिले। मृतक के पिता छविनाथ सिंह ने बताया कि 17 जुलाई को सुबह जब उनके लडक़े मक्का खेत पर गए तो उन्होंने देखा की जदीद और कदीद के पुत्र उनके खेत में जानवरो से उनकी फसल चरा रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों उनके साथ मारपीट की। जान से मरने की धमकी दी। इसके बाद मेरे दोनों पुत्र घर आ गए और जब पुन: शाम को चार बजे मक्का की फसल काटने गए, लेकिन जब वह शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजन दोनों को ढूढने गये तो कुए में दोनों के शव मिले। शरीर पर काफी चोंटों के निशान थे। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। अभियुक्त गांव में घूम रहे एवं समझौता न करने पर जान से मरने की धमकी दे रहे। पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने से अपराधियों के हौसले बुलंद है और समाज और क्षेत्र में भय व्याप्त है। लोधी जागृति मंच ने हर संभव सहायता करने का भरोसा दिया। इस अवसर मनोज राजपूत, जदुनाथ वर्मा, तोताराम राजपूत, शेर सिंह राजपूत, शिवदेव राजपूत, दीपेद्र राजपूत, राहुल राजपूत, हरेंद्र प्रताप, आशाराम, अनिल राजपूत मौजूद रहे।
जागृति मंच के जिलाध्यक्ष ने टीम के साथ पीडि़त परिवार से की मुलाकात
