फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को महर्षि कश्यप का चित्र देकर सम्मानित किया। गुरुगांव देवी मंदिर स्थित प्रांगण में बीते दिन आये प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नामांकन सभा को सम्बोधित करते हुए सांसद मुकेश राजपूत को जिताने की अपील की। वहीं स्वागत के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष को मंच पर जगह दी। अनिल कश्यप ने मंच पर पहुंचकर केशव प्रसाद मौर्य को सम्मानित किया। केशव प्रसाद मौर्य की सभा में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में पहुंचकर भाग लिया।
निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष ने केशव प्रसाद मौर्य को किया सम्मानित
