फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला अध्यक्ष संजेश कश्यप ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश सरकार मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान पर जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। ओम प्रकाश राजभर ने बयान में फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष को पहचानने से मना किया था। सुभासपा के जिलाध्यक्ष संजेश कश्यप ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से आहत होकर कार्यकर्ताओं के साथ इस्तीफा दिया।
जिलाध्यक्ष सुभासपा के 4 वर्षों से जिलाध्यक्ष के पद पर संजेश कश्यप आसिन हैं। 4 वर्षों से जिलाध्यक्ष का होने के बावजूद भी ओमप्रकाश राजभर नहीं पहचानते। जिलाध्यक्ष ने वार्ता कर इस्तीफा देने की जानकारी दी।
