सी0पी0 इंटरनेशनल स्कूल में जनपदीय प्रधानाचार्य स्काउटर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सी0पी0 इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को प्रधानाचार्य एवं स्काउटर गाइडर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने स्काउट ध्वजारोहण एवम दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह, विशिष्ट अतिथि परियोजनाधिकारी कपिल कुमार, स्कूल की उपनिदेशिका अंजू राजे एवं प्रधानाचार्य डॉ0 विनोद चंद शर्मा, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त प्रज्ञा सिंह, समाज कल्याण अधिकारी रेनू सिंह, जिलाधिकारी एवम मुख्य विकास अधिकारी के प्रतिनिधि एवं परियोजना अधिकारी कपिल कुमार, बेसिक शिक्षाधिकारी के प्रतिनिधि एवं खंड शिक्षाधिकारी सुरेश चंद्र पाल, सर्वेश कुमार तिवारी, त्रिवेंद्र कुमार, दिनेश कुमार वर्मा, जिला मुख्य आयुक्त स्काउट महेश चंद्र राजपूत, जिला सचिव स्काउट सुधीर कुशवाहा ट्रेनर सहित सभी प्रधानाचार्य एवं स्काउटर व अधिकारियों ने बेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण किया एवम पुष्पांजलि समर्पित की। अतिथियों का प्रधानाचार्य ने माल्यार्पण कर स्वागत किया व पुष्प गुच्छ भेंट किये।
अनिल सिंह, डॉ0 रमन प्रकाश, शिवम दुबे, प्रभात यादव, पुष्पा सिंह, रिचा यादव, राकेश चंद्र, हरिप्रकाश मिश्रा, शालिनी सिंह ने स्कॉर्प पहनकर स्वागत किया। साथ ही दिनेश कुमार वर्मा, डॉ0 विनोद चंद शर्मा, अवधेश कुमार, बृजभूषण सिंह, चमन शुक्ला, भारती मिश्रा, प्रेमपाल, कैलाश चंद्र, ऐस्तर रोज दयाल ने प्रतीक चिन्ह एवं साल भेंट की। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि स्काउट गाइड के क्षेत्र में जनपद फर्रुखाबाद ने विशेष उपलब्धि हासिल की है और जनपद में सीपी इंटरनेशनल स्कूल अपनी एक अलग पहचान बनायी है। जिससे वह छात्रों में स्काउट गाइड के प्रति रुचि जागृत कर सकेंगे। परियोजनाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि कपिल कुमार ने बताया कि प्रधानाचार्य एवं स्काउटर एवं गाईडर की संगोष्ठी होना बहुत ही आवश्यक था। संगोष्ठी के माध्यम से प्रधानाचार्ययों के द्वारा स्काउट गाइड की महत्ता विद्यालय तक पहुंचेगी और छात्रों के विकास में सहायक होगी। निर्देशिका एवं स्काउट गाइड की संरक्षिका डॉ0 मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि स्काउट गाइड एक ऐसी संस्था है जो छात्रों की प्रतिभा को खोज निकालना का कार्य करती है। सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त प्रज्ञा सिंह ने स्काउट गाइड की समस्त उपलब्धियां एवं सभी प्रकार के कोर्स वी प्रतियोगिताओं तथा पुरस्कारों एवं सर्टिफिकेट के विषय में विस्तृत जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र पाल, डा0 संदीप कुमार चतुर्वेदी, संतोष कुमार त्रिपाठी, सुमन त्रिपाठी, भारती मिश्रा, चमन शुक्ला सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। प्रधानाचार्य डा0 विनोद चन्द्र शर्मा व योगेश तिवारी ने संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *