जिला शोध प्रमुख (अवध क्षेत्र) ने किया पूर्व सांसद का स्वागत

  समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। जिले के पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार का बुधवार को जिला शोध प्रमुख (अवध क्षेत्र) मधु पाठक के बेनीगंज स्थित आवास पर भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान श्रीमती पाठक ने पूर्व सांसद श्री कटियार को पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।कार्यक्रम में चाय पर चर्चा हुई।इस दौरान पूर्व सांसद श्री कटियार ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से चुनाव तैयारी में लग जाए,श्रीराम जन्म भूमि मंदिर आंदोलन के संकट मोचन रहे श्री कटियार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही सभी वर्गों का सम्मान है,बिना भेदभाव किए आज समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।श्री कटियार के स्वागत कार्यक्रम को जिला शोध प्रमुख श्रीमती पाठक ने शिष्टाचार भेंट बताया और बताया कि भेट के दौरान आगामी चुनाव को लेकर चाय पर चर्चा हुई है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कहुआ पूर्व प्रधान शिव बहादुर दुबे,सीमा पाण्डेय,शशिधर पाण्डेय,ऊषा पाठक,लीलावती पाण्डेय,राजवंत सिंह,मालती सिंह,पल्लवी श्रीवास्तव,सूरज यादव,अनुराग पटेल,सूरज मिश्रा,अमन तिवारी, राजेन्द्र पाठक,सुनील पाण्डेय, आकाश पाठक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *