जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय दलालों का अड्डा: राजेश निराला

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की बैठक में संयोजक राजेश निराला ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय दलालों का अड्डा बन गया है। माध्यमिक विद्यालयों के कुछ शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर नेता दलालों की भूमिका निभा रहे है। मोहन लाल शुक्ला आदर्श विद्यालय इंटर कालेज में शिक्षणेत्तर संघ की बैठक में संयोजक राजेश निराला ने कहा कि डीआईओएस नरेन्द्र सिंह भले एवं सज्जन अधिकारी है, लेकिन कार्यालय पर कुछ पटल पर सहायकों द्वारा उनके नाम पर जमकर अवैध वसूली की जा रही है। बिना सुविधा शुल्क लिये कोई काम नहीं होता है। प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह यादव ने कहा कि सरकार यदि पुरानी पेंशन बहाल नहीं कर सकती तो सांसद और विधायकों की भी पुरानी पेंशन बंद करें। उन्हें भी एनपीएस में शामिल किया जाये। प्रांतीय मंत्री कृष्ण कुमार बाजपेयी ने कहा कि पुुरानी पेंशन के नाम पर सरकार बताये कि सांसद और विधायक सरकारी नौकर है या समाज से है। प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र कुमार अग्निहोत्री ने एसीपी की पत्रावलियों के निस्तारण की मांग की। अनूप कुमार मिश्रा ने कहा कि मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का अर्जित अवकाश अपडेट किया जाये। संदेश कुमार ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं पर विचार रखे। जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजीव यादव, जागेश्वर प्रसाद राजपूत, अवनीश कुमार, जितेन्द्र बाबू, विमलेन्द्र सिंह, यशपाल यादव, प्रताप सिंह, राजीव गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *