
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड के प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ0 प्रभात कुमार के निर्देशन में प्रादेशिक टीम के सहयोग से चलाए जा रहे स्काउट गाइड कार्यक्रमों की श्रंखला हेतु जारी वार्षिक एवं मासिक कार्यक्रमों की पुस्तक प्रादेशिक सचिव आनंद सिंह रावत द्वारा जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा को प्रदत्त की गई। विगत मार्च में नेशनल ट्रेनिंग सेंटर पंचमढ़ी मध्य प्रदेश में पूरे नेशनल के प्रतिभागियों द्वारा संपन्न कराए गए एलटी स्काउट कोर्स प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश के 6 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें जनपद से जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा ने प्रतिभाग करते हुए प्रशिक्षण में सफलता हासिल की तथा प्रादेशिक एडल्ट प्रशिक्षक मंडल की टीम में अपना स्थान बनाया तथा जनपद का नाम रोशन किया और जनपद फर्रुखाबाद से प्रथम सीनियर स्काउट लीडर ट्रेनर बने। इस हेतु प्रादेशिक सचिव आनंद सिंह रावत ने प्रादेशिक कार्यालय में भेंट के दौरान उनको सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने मीडिया को अवगत कराया कि फर्रुखाबाद में स्काउट गतिविधियों को वर्तमान में निरंतर आगे बढ़ाए जाने में सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर कानपुर मंडल कानपुर प्रज्ञा सिंह का मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश मिल रहा है। जनपद के बेसिक शिक्षा के अंतर्गत स्काउट गाइड गतिविधियों हेतु प्रा0वि0, उ0प्रा0वि0, संविलियन एवं समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों को शासन द्वारा स्काउट गाइड के अंतर्गत पंजीकृत करने हेतु अनुदान दिया है। जिसमें प्रादेशिक संगठन कमिश्नर स्काउट हीरालाल यादव और प्रादेशिक संगठन कमिश्नर गाइड कामिनी श्रीवास्तव का विशेष योगदान है। इसी प्रकार एडल्ट ट्रेनिंग के लिए प्रादेशिक ट्रेनिंग कमिश्नर स्काउट अरविंद कुमार श्रीवास्तव एवं प्रादेशिक ट्रेनिंग कमिश्नर गाइड कुसुम मनराल का विशेष सहयोग प्राप्त रहता है तथा जनपद में लगातार ट्रेनर्स की संख्या में वृद्धि हो रही है।
