
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माध्यमिक विद्यालयों की जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता मंगलवार को स्पोटर््स स्टेडियम में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का जिला टीम में चयन किया गया, जो कानपुर मण्डल की बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेगी।
स्व0 ब्रह्मदत्त स्पोटर््स स्टेडियम में प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीआईओएस नरेन्द्र पाल सिंह ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। संयोजिका प्रधानाचार्या इन्दू मिश्रा ने मुख्य अतिथि को पुष्प भेंटकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच खेले। उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का जिला टीम में चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी सीनियर बालिका वर्ग में संध्या, दिव्या, नवीला सभी एनएकेपी कालेज, सुहेल हसन, सैफ खान जीआईसी फर्रुखाबाद, अंशुल वर्मा जीआईसी फतेहगढ़ के नाम शामिल है। जूनियन बालिका वर्ग में वैश्वी गुप्ता, दिव्या एनएकेपी, अल्फा अंसारी, गौरी गुप्ता कानोडिया के नाम शामिल है। निर्णायक की भूमिका मोहन लाल अग्रवाल ने निभाई। इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी रामतीर्थ अग्निहोत्री, नीता दुबे, इंद्रा राठौर, सुनील आदि मौजूद रहे।
