प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का स्वागत कर दी होली की बधाई
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उद्योग व्यापार मण्डल मिश्रा गुट द्वारा लखनऊ के अटल कांवेंशन सेंटर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जनपद के पदाधिकारियों ने भाग लिया। साथ ही प्रदेश से आये हुए पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गई। मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील बंसल और प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने पदाधिकारियों को शपथ दिलायी। साथ ही जनपद फर्रुखाबाद से पहुंचे व्यापारी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया और होली की बधाई दी। कार्यक्रम में जनपद से शामिल होने वाले जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, जिला महामंत्री नरेश पालीवाल, नगर महामंत्री राकेश सक्सेना, सौरभ शुक्ला, द्रोण सिंह गंगवार, योगेन्द्र प्रकाश आर्य, महेन्द्र कुमार शाक्य, युवा जिलाध्यक्ष सुंदर गुप्ता, अनुपम रस्तोगी के अलावा कायमगंज के नगर अध्यक्ष अमित राठौर, राजू गुप्ता, अंकुर गुप्ता, राजेश वर्मा, राजीव मिश्रा, नवनीत, दीपांशु गुप्ता, वैभव मिश्रा, महेन्द्र दुबे, अनिल कुमार सक्सेना, ओमबाबू कुशवाहा, गुंजन चतुर्वेदी, सौरभ आदि लोगों ने भाग लिया और प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का स्वागत किया। जनपद से लगभग बड़ी संख्या में व्यापारियों ने पहुंचकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए।
जनपद के व्यापारियों ने शपथ ग्रहण समारोह में लिया भाग
