बीते माह हुआ था जानलेवा हमला
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपना दल एस के नेता पर जानलेवा हमला करने वाले पुलिस के रहमो करम पर खुलेआम घूम रहे है। आरोपियों पर कार्यवाही करने की बजाए पीडि़त की ही कार पुलिस ने जब्त कर रखी है। थाना शमशाबाद के ग्राम रोशनाबाद निवासी अपना दल एस के जिला उपाध्यक्ष संदीप गंगवार (कुर्मी) बीते माह दबंगों ने उनकी कार पर जान से मारने की नियत से हमला बोल दिया था। इस दौरान उसके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना में उनके साथ उनके रिश्तेदार आशीष गंगवार भी घायल हो गये थे। पीडि़त अपना दल एस के जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि जिस गाड़ी से हमलावर आये थे, उस गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा था और हूटर लगा था और मेरी कार के आगे लगाते हुए कहा कि गाड़ी में परिवहन विभाग के अधिकारी बैठे है। कुछ समय पाते तब तक उन्होंने हमला बोल दिया। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गयी थी। पीडि़त का आरोप है कि थानाध्यक्ष बलराज भाटी एक सत्ताधारी नेता के कहने पर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रहे है और उन्हें संरक्षण दे रखा है। उनका कहना है कि मेरा मुकदमा भी कायमगंज विधायक के पति की सिफारिस पर कई घंटे बाद लिखा गया। मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन आज तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। जिस गाड़ी से हमलावर आये थे, उसका नम्बर भी पुलिस को दिया, लेकिन उनकी कार पकडऩे की बजाए मेरी ही कार को अपने कब्जे में ले ली। वह लोग खुलेआम घूम रहे है और जानमाल की धमकी मिल रही है। पीडि़त का आरोप है कि थानाध्यक्ष पूरी तरह आरोपियों से मिले हुए है। इस संदर्भ में पीडि़त ने उच्चाधिकारियों से भी शिकायत कर विवेचक बदले जाने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
अपना दल एस के जिला उपाध्यक्ष ने थानाध्यक्ष पर लगाया आरोपियों से मिले होने का आरोप
