मंडलायुक्त ने किया माल ए अवध की दो छविगृहों का उद्घाटन।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।शहर के नहर बाग में नवनिर्मित मॉल ए अवध में स्थित ढिशूम सिनेमा द्वारा संचालित दो छविगृहों का उद्घाटन बुधवार की शाम मंडलायुक्त गौरव दयाल ने किया।बतौर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त श्री दयाल ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर दोनों छविगृहों का शुभारंभ किया। किया।जिले का यह पहला स्क्रीन सिनेमा है जिसमें दो थियेटर संचालित हैं तथा थ्रीडी छविगृहों में म्यूजिक सिस्टम,पर्दे व प्रोजेक्टर,अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित हैं।इस मौके पर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त श्री दयाल ने कहा कि अयोध्या में इस तरह के मॉल की आवश्यकता है। इसके संचालन मेेें कर्मियों के अलावा जनता का बड़ा योगदान है।यह मॉल बाहर से आने वाले श्रद्वालुओं और पर्यटकों की आवश्यकता को पूरा करेगा। उद्घाटन के मौके पर अतिथियों का स्वागत मैनेजिंग डायरेक्टर अतुल कुमार सिंह ने अंगवस्त्र व बुके देकर किया।उनका सहयोग शान्तनु सिंह बाबू ने किया।इस अवसर पर रुदौली विधायक रामचन्दर यादव,पूर्व मंत्री व मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद,अयोध्या विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता,पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा, व्यापारी नेता चन्द्रप्रकाश गुप्ता, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य राजा विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र,पूर्व विधायक शोभा सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह,महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, उपायुक्त श्रम प्रतिभा तिवारी, सहायक श्रमायुक्त आनन्द सिंह, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व प्रमुख शिवकुमार,मंजुला झुनझुनवाला,पूर्व चेयरमैन राधेश्याम गुप्ता,अपर आयुक्त वाणिज्य कर ए.के.राय,संयुक्त आयुुक्त वाणिज्यकर धनंजय ङ्क्षसह,नीरज जायसवाल,अरुण अग्रवाल,ज्ञान केसरवानी,अमृत राजपाल अधिवक्ता दिनेश तिवारी,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शक्ति सिंह,अभय सिंह, रमाशंकर सिंह,मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष अम्बरीश सिंह, रणविजय,विनोद शर्मा,एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह,चार्टड एकाउटेन्ट सजन अग्रवाल,मुख्य अभियन्ता हरीश बंसल,तुषार धींगरा तथा सी एंड फाउंडर सीईओ, बब्बू सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *