मंडलायुक्त ने ग्राम पंचायत का किया निरीक्षण, पांच में निरीक्षण हुआ पूरा

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। जानकारी के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर का सोमवार को मंडल आयुक्त अमित गुप्ता ने निरीक्षण किया। जिसमें वह कंपोजिट विद्यालय पहुंचे और सरसरी नजर से इधर उधर देखा। इसके बाद में खंड विकास अधिकारी को बताया कि आप साफ-सफाई होने से पहले की फोटो तथा साफ-सफाई होने के बाद की फोटो को अपलोड करें। वही गांव में उन्हें साफ -सफाई व्यवस्था ठीक नजर आई और 5 मिनट में पूरे गांव की व्यवस्था को देखकर मंडल आयुक्त चलते बने। बताते चले कि मंडल आयुक्त के आने से पहले ही ग्राम पंचायत बलीपुर के प्रधान ऋषि कुमार ने पूरे गांव की साफ-सफाई व्यवस्था पहले से ही दुरूस्त करवा रखी थी। वहीं मौके पर पहुंचे मंडल आयुक्त ने कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया और चलते बने। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, डीडी योगेंद्र पाठक, पीडी कपिल कुमार, डीसी मनरेगा रणजीत कुमार, खंड विकास अधिकारी कमालगंज श्री प्रकाश उपाध्याय, सचिव नीरू दीक्षित, प्रधान ऋषि कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *