किसी अस्पताल के पास मेडिकल वेस्ट मिले तो ईओ नगर पालिका व डीपीआरओ करें कार्यवाही: मण्डलायुक्त
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मंडलायुक्त कानपुर मंडल अमित गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पिछली बैठक में दिये गये निर्देशो की समीक्षा बैठक की गई। मंडलायुक्त ने अपनी पिछली बैठक में दिये गये निर्देशो के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की। मंडलायुक्त द्वारा कृषि विभाग को किसान हरमोहन सिंह के सोलर पंप को सही कराने के निर्देश दिये गये। मोहम्मदाबाद नीम करौरी मार्ग में विद्युत लाइन शिफ्टिंग के स्टीमेट के बारे में जानकारी प्राप्त की। मंडलायुक्त ने ईओ नगर पालिका व डीपीआरओ को निर्देशित किया कि अगर किसी अस्पताल के आसपास मेडिकल वेस्ट मिलता है तो उस पर कार्यवाही कर जिलाधिकारी को अवगत कराये। अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी निर्माण खंड ने बताया कि पिछली बैठक में दिये गये निर्देशो के क्रम में तीसराम की मड़ैया मार्ग को मोटरेबिल बना दिया गया है। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई को एसटीपी के आसपास की सडक़ को बनवाने के लिये निर्देशित किया। मंडलायुक्त ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में गंगा नदी के दोनों किनारों पर बंदा बनाये जाने के संबंध में प्रगति पूछी गई जिसपर अधिशासी अभियंता सिचाई द्वारा बताया गया कि सर्वे का कार्य पूर्ण हो गया है आगे की कार्यवाही जारी है। बैठक में डीएम डॉ0 वी0के0 सिंह, सीडओ, डी0एफ0ओ0, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी, डीडीओ, समस्त एसडीएम व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मण्डलायुक्त ने पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों की समीक्षा
