फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला स्तर सीनियर पुरुष कबड्डी का ट्रायल स्वर्गीय ब्रह्मदत्त स्टेडियम फतेहगढ़ में सम्पन्न हुआ। मंडल स्तर की टीम के लिए जनपद से 12 खिलाडिय़ों का चयन किया गया। यह खिलाड़ी 8 सितंबर को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के खेल मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता गोंडा में 18 सितंबर से 20 सितंबर तक आयोजित होगी। जिसमें कानपुर मंडल स्तरीय पुरुष सीनियर कबड्डी के पुरुष खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए जाएंगे। ट्रायल में कुलदीप यादव सचिव जिला कबड्डी एसोसिएशन एवं विमलेश कुमार, सुभाष यादव, विनीत कुमार आदि लोगों उपस्थित रहे। चयनित खिलाडिय़ों में शिवम, अभिनय यादव, आशू यादव, अंशू राजपूत, अमित राजपूत, प्रदीप कुमार, राजकुमार, अवनीश, शिवकरन, विक्रम, राहुल पाल, सुमित कुमार आदि 12 खिलाडिय़ों का मण्डल स्तरीय कबड्डी के लिए चयन हुआ।
सीनियर पुरुष वर्ग कबड्डी के लिए मण्डल स्तरीय टीम चयनित
