दिव्यांग शिविर का हुआ शुभारम्भ, 210 हुए रजिस्टे्रशन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एसएन साध ट्रस्ट द्वारा दिव्यांग शिविर प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम संयोजक डा0 रजनी सरीन व सेना के लेफ्टीनेंट कर्नल ऋषिकांत ने फीता काटकर शिविर का उदघाटन किया। उन्होंने शिविर की गहनता का निरीक्षण कर जयपुर से आयी विशेषज्ञों की टीम से सभी उपकरणों की जानकारी ली और ऐसे नेक कार्य के लिए शिविर की संयोजिका डॉ रजनी सरीन, राकेश साध, चमकेश साध को बधाई दी। मधु साध, प्रिया साध, रितेश साध, राहुल साध, रोहित गर्ग ने व्यवस्था देखी। आधार कार्ड लेकर आये दिव्यांगों का रजिस्टे्रशन नि:शुल्क किया गया और शिविर में सहायता दी गई। कई वर्षों से चल रहे शिविर में कान की समस्या, हाथ-पैर की समस्याओं की जांचें हुई। डा0 शिखर सक्सेना ने परीक्षण किया। जयपुर से आयी टीम में सदस्य विनोद, गनेश, संजय, मनीष, रमाकांत ने मरीजों को सेवायें देते हुए कार्य किया। प्रथम दिन 210 रजिस्टे्रशन हुए। जिसमें कृत्रिम हाथ 03, व्हीलचेयर 08, छड़ी 30, कैलिपर 20, कृत्रिम पैर 10, वैशाखी 22, वॉकर 08, जूते 48, कान की मशीन 60 वितरित किये गये। इस मौके पर उदय पाल, सुजीत वर्मा, शीश मेहरोत्रा, विजय, नितिन, राहुल, प्रभात, नरेश, जगदीश, रॉबिन साध, शेखर साध आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *