डीजे, डीएम व एसपी ने किया जेलों का निरीक्षण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला जल नीरज कुमार ने जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के साथ केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने बंदियों को ठंड से बचाव के लिए बेहतरीन इंतजाम करने के निर्देश जेल अधीक्षक को दिए हैं। अधिकारियों के केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में पहुंचने से विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया। जिला जज के नेतृत्व में पहुंचे अधिकारियों ने जेल के विभिन्न बैरकों का निरीक्षण कर अस्पताल आदि की व्यवस्थाओं को देखा। इसके साथ ही बंदियों को सर्दी से बचाने के किए गए उपायों की जानकारी ली। बंदियों को पर्याप्त कंबल और कपड़ों का इंतजाम करने के निर्देश भी दिये हैं। इसके साथ ही अधिकारियों ने बंदियों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के निर्देश भी दिये। सेन्ट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक आशीष तिवारी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *