लोक अदालत के प्रचार वाहन को डीजे ने किया रवाना

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश अश्विन कुमार त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। जनपद न्यायालय में 21 मई को लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा। जिसमें लगभव डेढ़ लाख से अधिक मामले चिन्हित किये गए हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश अश्विन कुमार त्रिपाठी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरुक करेगा। इस दौरान अपर जिला जज प्रथम विष्णु चन्द्र वैश्य, अपर जिला जज विशेष न्यायधीश एससी/एसटी न्यायधीश महेंद्र सिंह अन्य न्यायिक आधिकारी व अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *