डीएम व सीडीओ ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलायी मतदाता शपथ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान दिवस बनाने का मुख्य कारण है कि लोगों को मतदान का महत्व बताया जाए, ताकि लोग इसके प्रति जागरूक हो और सही उम्मीदवार को चुनें। जिससे हमारे देश का विकास ठीक प्रकार से हो सके। भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है।

यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अह्म है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति व उपजिलाधिकारी सदर गजराज सिंह एवं कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को पूर्वाह्न 11.00 बजे मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्र द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में विकास भवन के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी व अन्य सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *