६८ शिकायतों में से दो का मौके पर हुआ निस्तारण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता व सांसद मुकेश राजपूत की उपस्थिति में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस ऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में आयोजित किया गया। तहसील दिवस में राजस्व विभाग की 38, पुलिस विभाग की 10, विद्युत विभाग की 05, विकास विभाग की 04 व अन्य विभागों की 11 कुल 68 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 02 का मौके पर निस्तारण हुआ। डीएम ने प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व सांसद ने सुनी समस्यायें
