डीएम व एसपी ने कांवड़ यात्रा की तैयारी को लेकर गंगा व रामगंगा पुल तक किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने सावन माह में होने वाली कांवड यात्रा व गंगा स्नान के मद्देनजर संयुक्त रूप से पांचाल घाट व पांचाल घाट से रामगंगा पुल तक कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया।
डीएम ने निर्देशित किया कि नगर मजिस्ट्रेट व सी0ओ0 सिटी अपनी देखरेख में पांचाल घाट पर स्नान वाले क्षेत्र में दोनों तरफ बैरिकेटिंग कराये, गहरे पानी वाले स्थानों पर पानी गहरा है स्नान प्रतिवंधित है के चेतावनी बोर्ड लगाये जाये। घाट पर प्रकाश व सफाई की व्यवस्था ग्राम पंचायत द्वारा की जाएगी। चौराहे से घाट तक प्रकाश व सफाई की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा की जाएगी। गंगा के दोनों तरफ पी0ए0 सिस्टम लगाया जाये। डीएम ने रामगंगा पुल से पांचाल घाट पुल तक रोड की पटरी को सही करने व रोड के गड्डो को भरने के एनएचएआई् को निर्देश दिये। मुख्य चिकित्साधिकारी को यात्रा के दौरान डबरी, जमापुर मोड़, राजेपुर व अमृतपुर पर 24वाई7 मेडिकल कैम्प संचालित करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व संवंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *