डीएम व एसपी ने जेल का किया निरीक्षण

  • बंदियों के लिये हालचाल, सुविधाओं के बारे में भी की जानकारी
  • जेल उत्पाद बिक्री केंद्र का भी किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों न सर्व प्रथम जेल अस्पताल में भर्ती बंदियों का हाल चाल जाना। बीमार बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं नाश्ता, खाना एवं दवा के बारे में जानकारी की गई। चिकित्साधिकारी डॉ0 विजय अनुरागी ने बंदियों की बीमारी के बारे में बताया तथा दिए जा रहे उपचार की जानकारी दी गई।
बैरकों में बंदियों की परेड का निरीक्षण किया। बैरक संख्या 07 की बंदी सोनी राठौर ने बताया कि उसे 07 वर्ष की सजा हुई है। उसके प्राइवेट अधिवक्ता ने अपील उच्च न्यायालय इलाहाबाद में दाखिल की है, परंतु अब उसके अधिवक्ता द्वारा धनाभाव के कारण यथोचित पैरवी नहीं की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा सरकारी अधिवक्ता दिलवाने हेतु कार्यवाही के निर्देश दिए। अन्य किसी भी बंदी ने कोई शिकायत नहीं की। बेकरी में बन रहे बैकरी उत्पाद एवं किचन में बन रहे भोजन का भी निरीक्षण किया। बंदी उत्पाद बिक्री केंद्र का भी निरीक्षण किया। महिला बंदियों द्वारा निर्मित डिजाइनर दिए, मोमबती, जेल बैकरी के बिस्कुटों से निर्मित दीपावली गिफ्ट हेम्परों की तारीफ की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक एवं उनके स्टाफ द्वारा जेल उत्पाद बिक्री केंद्र से दीपावली गिफ्ट हेम्परों की खरीददारी भी की गई। निरीक्षणों उपरांत जेल की साफ-सफाई, दीपावली पर हो रही सजावट पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस दौरान कई बंदियों ने जिलाधिकारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *