डीएम व एसपी ने किया जेलों का निरीक्षण, सब कुछ मिला ठीकठाक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने संयुक्त रूप से केंद्रीय कारागार एवं जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल अस्पताल में भर्ती कैदी/बंदियों की समस्याओं को सुना एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली। जिस पर कुछ बंदियों ने अपनी-अपनी समस्याएं जिलाधिकारी को बतायीं। जिस पर डीएम ने जेल अधीक्षक से कैदियों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिये। इसके अलावा जिलाधिकारी ने पाकशाला का निरीक्षण किया तथा भोजन की गुणवत्ता परखी। जिस पर उन्होंने संतुष्टि जतायी। इसके अलावा अन्य सब कुछ ठीकठाक मिला। केंद्रीय कारागार में बैरक की मरम्मत व रंगाई पुताई के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। निरीक्षण में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह व संबंधित जेल अधीक्षक व अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *