डीएम ने किया आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण

कई स्वास्थ्यकर्मी व आशा अनुपस्थित मिलीं।

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौन में आहूत मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अभिषेक कुमार बी0एच0डब्लू, मनोज कटियार आई0ओ0, साधना सिंह एल0एच0वी0, कमला कुशवाहाए एल0एच0वी0, रामकुमारी एल0एच0वी0, रामरती एल0एच0वी0, संजीव शाक्य फार्मोसिस्ट, डा0 शोभित सिंह प्रभारी चिकित्साधिकारी, गौरव बी0एच0डब्लू0, प्रभाकर बी0एच0डब्लू0, सुषमा मिश्रा, सुनील दयाल एस0डब्लू0, सुरेन्द्र सिंह चिकित्साधिकारी, आर0बी0सी0के0 डा0 ऋतू सिंह, अंजलीए एस/एन आर0बी0सी0के0, सौरभ कुमारए आर0सी0एच0डी0ई0डी0, नैना श्रीवास्तव, एस/एन रंजना दीक्षित, एस/एन सत्यपाल सिंह, डब्लू/बी0 संध्या, एस/एन सुरेश बाबू, एस/एन जुबेर आलम डब्लू/बी अनुपस्थित पाये गये हैं। कोई आशा वर्कर भी केन्द्र पर उपस्थित नहीं थी। मुख्य चिकित्साधिकारी को उपरोक्तअनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। आहूत मेला में निरीक्षण के समय तक 161 मरीजों का परीक्षण/उपचार किया जा चुका था। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रमन्ना गुलजार बाग में 60 मरीजों का परीक्षण/उपचार किया गया। केन्द्र पर फार्मोसिस्ट व ए0एन0एम0 के साथ-साथ आशा व संगिनी भी उपस्थित थीं। जो आयुष्मान कार्ड निर्मित करने में आ रही कठिनाईयों के निवारण हेतु उपस्थित थीं। जिनका निवारण बी0सी0पी0एम0 द्वारा किया जा रहा था। परिसर बड़ी-बड़ी झाड़ी एवं घास की नियमानुसार तत्काल कटाई कराने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये गये। केन्द्र के मुख्य भवन पर प्रवेश द्वार की फर्श बाढ़ के पानी से धसने के कारण उसे भी तत्काल ठीक कराने की अपेक्षा मुख्य चिकित्साधिकारी से की गई। ————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *