गौशाला संचालन में जन सहभागिता पर डीएम ने दिया बल

*गौशालाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने के दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गौशालाओं के बेहतर संचालन हेतु समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि गौशालाओं के बेहतर संचालन में जन सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए। सभी गौशालाओं में बरसात के मौसम में बृहद रूप से छायादार वृक्षों से वृक्षारोपण कराने हेतु पूर्व से ही प्लान तैयार कर लिया जाए। गौशालाओं में बन रही वर्मी कंपोस्ट को कृषि विभाग मार्केट उपलब्ध कराएं। सभी गौशालाओं में वर्मी कंपोस्ट तैयार करें एवं गौशाला में निकलने वाले गाय के गोबर को खाद के रूप में प्रयोग किया जाए। हैंड पंप रिबोर से निकलने वाले पाइपों का गौशाला में सेड एवं बैरिकेडिंग के निर्माण में प्रयोग किया जाए। जन सहभागिता योजना के अंतर्गत दिए गए गोवंश का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए। डीएम ने गौशालाओं में गौपालको की 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। गोवंश को सुबह-शाम खिलाए जा रहे हरे चारे की फोटो नोडल अधिकारी गोवंश गु्रप में अवश्य रूप से शेयर की जाए। गर्मी के मौसम में सभी गौशाला में पेयजल जल की अल्टरनेट व्यवस्था रखे। गौशालाओं में बीमार गोवंश की विशेष मॉनिटरिंग कर उपचार करने के निर्देश समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट एवं अन्य सभी नोडल अधिकारी गोवंश आश्रय स्थल, समस्त पशु चिकित्साधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *