वाणिज्य कर विभाग की वसूली लक्ष्य से कम पाये जाने पर डीएम जतायी नाराजगी

कर करेत्तर की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। समीक्षा में वाणिज्य कर विभाग की वसूली क्रमिक लक्ष्य से कम पाई गई। डीएम ने इस पर नाराजगी जताई व प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिये तथा तम्बाकू पर टैक्स चोरी रोकने के निर्देश दिये। स्टाम्प एवं निबन्धन विभाग की राजस्व प्राप्ति लक्ष्य से कम पाई गई। डीएम ने स्टाम्प चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिये। आबकारी विभाग को प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिये। परिवहन विभाग को अवैध बसों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया। फर्रुखाबाद व कायमगंज मंडी के लक्ष्य को बढ़ाने के लिये निदेशक को पत्र लिखने के लिये अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया। मंडी में जितनी भी फर्जी फर्मे है उनके निरस्तीकरण की कार्यवाही करने व प्रवर्तन का कार्य बढ़ाकर टैक्स चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये निर्देशित किया। खनन विभाग की राजस्व प्राप्ति कम पाई गई। नगर पालिका फर्रुखाबाद की बसूली कम पाई गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अपर उपजिलाधिकारी सदर व सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *