फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार परिसर में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत जल जीवन मिशन के कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम द्वारा हाउस होल्ड कनेक्शन घर से दूर लगाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। डीएम ने रोड कटिंग रीस्टोर करने की रिपोर्ट प्रस्तुत न करने पर नाराजगी जताई व 03 दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। १5 अक्टूबर तक 100 प्रतिशत रीस्ट्रोरेशन करने के लिये निर्देशित किया व कनेक्शन में लगने वाली सामिग्री की क्वालिटी अच्छी रखने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, व संबंधित अधिकारी व कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
रोड कटिंग रीस्टोर करने की रिपोर्ट प्रस्तुत न करने पर डीएम ने जतायी नाराजगी
