डीएम ने अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टे्रट सभागार में खाद्य तथा रसद विभाग (आपूर्ति शाखा) के अन्तर्गत अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण कार्य की समीक्षा एवं जनपद में रिक्त उचित दर दुकानों के प्रस्ताव के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
जनपद में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 चयनित 78 अन्नपूर्णा भयनों के सापेक्ष मात्र 32 अन्नपूर्णा भवनों पर ही निर्माण कार्य प्रारम्भ होने के सम्बन्ध में डीएम ने नाराजगी जताते हुए समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को लम्थित अन्नपूर्णा भवनों पर निर्माण कार्य 01 सप्ताह में प्रारम्भ कराये जाने हेतु निर्देशित किया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में लक्षित 150 अन्नपूर्णा भवनों सापेक्ष नगरपालिका परिषद फर्रुखाबाद के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगरपालिका परिषद में 02 स्थानों पर, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत खिगसेपुर ने 04 स्थानों पर, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत नवाबगंज में 03 स्थानों पर एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत शमशाबाद में 04 रथानों पर भूमि का चिन्हांकन कर लिये जाने के राम्बन्ध में अवगत कराया गया। डीएम ने शेष सम्बन्धित सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्षित दुकानों के सापेक्ष 01 राप्ताह में भूमि का चिन्हांकन/नामान्तरण की कार्यवाही करे तथा उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के सापेक्ष मात्र 70 अन्नपूर्णा भवनों हेतु भूमि चिन्हाकंन/नामान्तरण का कार्य किया गया है। शेष अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण हेतु भूनि चिन्हाकंन/नामान्तरण का कार्य 01 सप्ताह में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में वर्तमान में रिक्त चल रही 14 उचित दर दुकानों के बारे अवगत कराया। डीएम ने नाराजगी जताते हुये समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि सितम्बर माह के अन्त तक समस्त रिक्त उचित दर दुकानों की खुली बैठक कराकर नियमानुसार प्रस्ताव की कार्यवाही कराते हुये समस्त आवश्यक अभिलेख/विवरण सम्वन्धित उपजिलाधिकारी को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। डीएम ने निर्धारित समयावधि में उक्त समस्त कार्यों को पूर्ण कराने के साथ यह भी निर्देश दिये गये कि उपरोक्त कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। इस मौके पर परियोजना निदेशक, उपायुक्त मनरेगा, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार कायमगंज, समस्त अधिशाषी अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहें।
अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण न होने पर डीएम ने जतायी नाराजगी
