सभी ईओ को बरसात से पहले नाले साफ कराने के दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
समीक्षा में वाणिज्य कर विभाग की बसूली लक्ष्य से अत्यंत कम पाई गई। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई व संबंधित अधिकारियों को बसूली व प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिये। स्टाम्प एवं निबन्धन विभाग की राजस्व प्राप्ति कम पाई गई। आबकारी विभाग की बसूली ठीक पाई गई। परिवहन विभाग का बसूली ठीक पाई गई। मंडी कायमगंज व कमालगंज की बसूली कम पाई गई। मंडी को प्रवर्तन कार्य बढ़ाने के लिये निर्देशित किया गया। वन विभाग की बसूली अच्छी पाई गई। नगर पंचायत कंपिल की बसूली अत्यंत खराब पाई गई। विद्युत विभाग की बसूली कम पाई गई। डीएम ने निर्देशित किया कि राजस्व विभाग इसी महीने लगान का पैसा जमा कराये, सभी ईओ बरसात से पहले नाले साफ करा लें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी कायमगंज, उपजिलाधिकारी न्यायिक कायमगंज व सम्बंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वाणिज्य कर विभाग की वसूली कम होने पर डीएम ने जतायी नाराजगी
