फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
समीक्षा में वाणिज्य कर विभाग की वसूली लक्ष्य से कम पाई गई। प्रदेश में 30 स्थान प्राप्त हुआ। स्टाम्प एवं निवन्धन विभाग की राजस्व प्राप्ति कम पाई गई। आबकारी विभाग की वसूली कम पाई गई। परिवहन विभाग का वसूली ठीक पाई गई। परिवहन विभाग वसूली में प्रदेश में 8वें स्थान पर रहा। खनन विभाग की वसूली कम पाई गई। जिलाधिकारी ने खनन अधिकारी को प्रवर्तन कार्य में सख्ती बरतने व तेजी लाने के निर्देश दिए। मंडी फर्रुखाबाद की वसूली कम पाई गई। विद्युत विभाग की वसूली अच्छी पाई गई। डीएम ने निर्देशित किया कि खनन विभाग, वाणिज्य कर विभाग, स्टाम्प व निबंधन विभाग प्रवर्तन का कार्य बढ़ाये, जिन विभागों की वसूली कम है वह बढ़ाये। डीएम ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी प्रतिदिन सी0एम0 डैशबोर्ड के पैरामीटर चेक करेंगे व उसमे सुधार लायेंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी को नशीली दवाएं न लेने के लिये शपथ दिलाई गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, नगर मजिस्ट्रेट व सम्बंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विभागों की वसूली लक्ष्य से कम होने पर डीएम ने जतायी नाराजगी
