Headlines

डीएम ने मशाल वाहन को झंडी दिखाकर किया रवाना

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शुक्रवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी मशाल रैली का आयोजन जनपद में किया गया। मशाल रैली का शुभारंभ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर जिलाधिकारी द्वारा मशाल वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया। मशाल रैली का स्वागत फतेहगढ़ चौराहे पर जिला ओलंपिक संघ एवं अन्य खेल संघों के पदाधिकारियों ने किया। तत्पश्चात मशाल यात्रा प्रशासन द्वारा पूर्व निर्धारित रूट के अनुसार फतेहगढ़ कोतवाली से नवादिया से होते हुए छोटी जेल चौराहा, बीएसए कार्यालय, कलेक्ट्रेट से होते हुए स्टेडियम पर पहुंची जहां पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न खेलों के राष्ट्रीय खिलाडिय़ों को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। तत्पश्चात मशाल रैली को कमालगंज होते हुए कन्नौज जनपद के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, कुलदीप यादव, अरुण यादव, मनीष कुमार, संजीव यादव, आलोक कुमार, अतुल कटियार, सौरभ शर्मा, अंकित कुमार, सुधीर कुशवाहा, जिला ओलंपिक संघ से अंजुम दुबे, लक्ष्मण टंडन, अवनींद्र कुमार सक्सेना, हांकी संघ से सौरव राठौर, फुटबॉल संघ से चमन टण्डन, वेटलिफ्टिंग संघ से पंकज यादव, खो-खो संघ से प्रबल पाठक, ताइक्वांडो संघ से मनीष कुमार, करांटे संघ से पारस भारद्वाज, निहारिका पटेल, युवा कल्याण विभाग से पुष्पेंद्र यादव, विभिन्न खेलों के खिलाड़ी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *