फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में भारत रत्न डॉ0 भीम राव अंबेडकर की 133वीं जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा डॉ0 भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया व पुष्पांजलि अर्पित की गई
जिलाधिकारी ने सभी को अंबेडकर जयंती की बधाई दी। तत्पश्चात अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ भीवराव अम्बेडकर को सभी क्षेत्रों में महारत हासिल थी। उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करने की जरूरत है। हमें अपने जीवन में उनके आदर्शों को उतारने की जरूरत है। हमें जो जिम्मेदारी मिले उसका निर्वहन करना चाहिये। संविधान के तहत दिये गए अधिकार व कर्तव्यों को समझने की जरूरत है। हमें अपने शासकीय व सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, प्रशिक्षु आईएएस महेंद्र सिंह व कलेक्ट्रट के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
डीएम ने बाबा साहब की मूर्ति पर किया माल्यार्पण
