फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। वाणिज्य कर विभाग की वसूली की स्थिति खराब पाई गई। संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये गए। जिलाधिकारी ने जिले के बाहर से आने वाली बसों की चेकिंग के निर्देश दिये।
जिससे कर की चोरी रोकी जा सके। स्टाम्प एवं निबन्धन विभाग की राजस्व प्राप्ति लक्ष्य से कम पाई गई। स्टाम्प की आर0सी0 की वसूली में कमी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और सभी उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी आर0सी0 की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करे। सभी मंडियों के लक्ष्य को बढ़ाने के लिए मंडी निदेशक को पत्र लिखने के निर्देश दिये। सचिवों को करवंचन की प्रभावी कार्यवाही कर वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग का राजस्व लक्ष्य से कम पाया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी, सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
