एमओयू को धरातल पर लाने के डीएम ने दिये निर्देश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एम0ओ0यू0 को धरातल पर लाने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को स्वयं मॉनीटरिंग कर सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नोडल विभाग उद्योग केंद्र प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट एवं किस लेवल पर समस्या आ रही है के संबंध में लिखित रूप से अवगत कराये। जिन उद्यमियों द्वारा कार्य प्रारंभ करा दिया गया है उनके फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि एमओयू धरातल पर लाने में जिस विभाग की ओर से लापरवाही परिलक्षित हुई तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जीएमडीआईसी एवं संबंधित विभाग आदि|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *