फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूजू। जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की अध्यक्षता में हीट वेव से बचाव एवं सूखा न्यूनीकरण व बाढ़ के संबध में आवश्यक तैयारियों के लिये राजस्व, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम रोजगार विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायतीराज विभाग, नगर निगम विभाग, विद्युत विभाग एवं पुलिस विभाग के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी बाढ़ चौकियां के स्थल का चिन्हीकरण कर लिया जाये। बाढ़ चौकियों पर लगने वाले सभी विभागों के कार्मिकों के नाम मोबाइल नम्बर की सूची बना ली जाये। सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में मौजूद नावों का भौतिक सत्यापन तहसीलदार के माध्यम से करा लें। सभी नाव मालिकों व नाविकों के नाम, पता और मोबाइल नंबर का वेरिफिकेशन करा लें। अपने क्षेत्र के सभी गोताखोरों की सूची बनाकर सत्यापन करा लेंष सभी बाढ़ प्रभावित एरिया मैं ड्रिंकिंग वॉटर की व्यवस्था कर लें। सिंचाई विभाग अपनी सभी मैन व ब्रांच नहरों की मरम्मत करा लें व उनकी पटरी को सही करा लें। सभी पार्कोपाइन को चेक कर सही कर लें। एसडीएम इसका स्थलीय निरीक्षण करें। चाचूपुर की ओर जो गाँव नदियों के किनारे हैं उनको कटान से बचाने के इंतजाम किये जायें। सभी विभाग 15 मई तक अपनी कार्ययोजना बनाकर उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये गये कि हीट वेव से बचाव के लिये आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित कर लिये जायें। सभी सी0एच0सी0ए पी0एच0सी0 पर डॉक्टरों की टीमों के साथ ओ0आर0एस0 व प्राथमिक उपचार हेतु आवश्यक दवाईयां उपलब्ध रहें। नगर निगम को निर्देश दिया गया कि साफ.-सफाई कर जगह-जगह पर प्लाऊ लगायें जायें व साथ ही साथ कूड़ा उठाने वाली गाडिय़ों में लगे स्पीकरों के माध्यम से हीट वेव से बचाव हेतु क्या करें और क्या न करें का प्रचार-प्रसार किया जाये। पशु पालन विभाग को निर्देश दिये गये कि सभी गौशालाओं में गायों के लिये पानी, छाया और हरा चारा व भूसे की पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाये। पंचायतीराज विभाग को निर्देशित किया गया कि पानी के खराब हैण्डपम्पों की मरम्मत कर ली जाये। ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधानों के माध्यम से बैठक कर लोगों को हीट वेव के बारे में बताया जाये। शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि सभी विद्यालायों में पेयजल एवं पखों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। बच्चों को हीट वेव से बचने की ज्यादा से ज्यादा जानकारी दी जाये।अग्निशमन विभाग से उन्होंने कहा कि हर समय एक्शन मोड में रहें। विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुये कहा कि जर्जर, टूटे हुये बिजली के खम्भों को सही कर लिया जाये। बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) द्वारा किया गया। बैठक में महेंद्र सिंह आईएएस (प्रशिक्षु), समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदारए आपदा विशेषज्ञ एवं सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
यदि दूध निकालकर पशु छोड़ा, तो देना होगा पांच हजार जुर्माना
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ0 वी के सिंह द्वारा सभी ईओ व बीडीओ को निर्देशित किया गया कि उनके क्षेत्र में यदि कोई छुट्टा पशु आवारा घूमता हुआ पाया जाएगा तो संबंधित ईओ व बीडीओ की जिम्मेदारी तय की जाएगी। यदि कोई पालतू पशु खुला हुआ घूमता हुआ पाया जायेगा तो उसको कांजी हाउस में बंद कर दिया जाएगा व उसके मालिक पर 5000 रु का जुर्माना लगाया जाएगा। यदि वहीं पशु बार-बार घूमता हुआ पाया जाएगा तो उसके मालिक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराया जाएगा।
हीट वेव से बचाव एवं बाढ़ के संबध में तैयारियां पूर्ण करने के डीएम ने दिये निर्देश
